उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के बाद अचानक बिगड़ गई। उन्हें मौके पर मौजूद चिकित्सा टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद वे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के साथ राजभवन रवाना हो गए।
उपराष्ट्रपति बुधवार को हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पहुंचे, जहां राज्यपाल के अलावा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने 45 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने बार-बार 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का उल्लेख किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरते हुए उपराष्ट्रपति ने डॉ. पाल को गले लगाया और दोनों के बीच भावुक बातचीत हुई। डॉ. पाल भावुक होकर रोने लगे, और उपराष्ट्रपति भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।
इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े। उपस्थित डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…