कानपुर :- कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हाईवे पर चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद हेड कांस्टेबल ने कार चालक को पीट दिया। कार चालक ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही एसीपी ट्रैफिक को जांच सौंपी है।
13 सेकेंड के वीडियो में ट्रैफिक हेड कांस्टेबल राशिद खान कार चालक के पास आकर गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस लिखी कार में बैठ गया। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि वीडियो चेकिंग के दौरान का नहीं है। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल की रविवार को सचेंडी बाईपास पर ड्यूटी थी। वह अपनी कार से ड्यूटी प्वाइंट की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक कार वाले ने राशिद की कार में पीछे से टक्कर मार दी।
इसी को लेकर विवाद हो गया। डीपीसी ने बताया कि पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीपी ट्रैफिक को जांच दी गई है। उधर, पीड़ित कार चालक ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान कार के सभी दस्तावेज दिखाए थे। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी मान नहीं रहे थे। चालान की धमकी दी तो वीडियोना बनाने लगे जिसपर हेड कांस्टेबल ने पीट दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…