उत्तराखण्ड

बाबा के दरबार जाते हुए युवकों का बीच रास्ते में हुक्का पीने का वीडियो वायरल, उत्तराखंड पुलिस चलाएगी अभियान

रुद्रप्रयाग:-  सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक बाबा केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं, और इसी दौरान रास्ते में बैठकर वो हुक्का पी रहे हैं। वही जब एक व्यक्ति द्वारा पूछा जाता है कि आप केदारनाथ धाम जा रहे हैं और रास्ते में यह क्या कर रहे हैं वो भी सार्वजनिक स्थल में तो युवक उल्टा उस व्यक्ति का ही मजाक उड़ाने लग जाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब यहां पर यूट्यूब के लिए रियल या फिर फेसबुक की वीडियो बनाने के लिए ही आते हैं।

इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जहां पर बाबा केदारनाथ धाम में पहुंचकर खासतौर पर युवा श्रद्धालु या तो वहां पर मस्ती करते हुए नजर आते हैं या फिर ठीक मंदिर प्रांगण में डांस करते हुए। साफ दिखाई पड़ता है कि अब बाबा केदारनाथ धाम की छवि बदलती जा रही है खासतौर पर युवा श्रद्धालु धाम में मौज मस्ती करने के मकसद से ही जा रहे हैं।  ऐसे भी जरूरत है कि उत्तराखंड का धर्म एवं संस्कृति विभाग साथ ही पर्यटन विभाग देशभर में लोगों के बीच में यह बात पहुंचाए कि बाबा केदारनाथ का धाम मौज मस्ती के लिए नहीं बल्कि श्रद्धा के लिए है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago