उत्तराखण्ड

इंटरनेट मीडिया पर वायरल खबर ने उड़ाई जेल प्रशासन की नींद, एचआईवी मामले पर दी सफाई

हरिद्वार:-  हरिद्वार जेल में 15 बंदियों के एचआइवी संक्रमित होने का समाचार इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से जेल प्रशासन की नींद उड़ गई। मामला बढ़ने पर जेल प्रशासन सामने आया और इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। साथ ही जेल में एचआइवी संक्रमित मरीजों की स्थिति सामने रखी। बताया गया कि वर्तमान में जेल में 23 एचआइवी संक्रमित बंदी हैं। जिनमें से कुछ पिछले एक से छह महीनों से जेल में निरुद्ध हैं, जबकि एक बंदी पिछले लगभग 10 वर्षों से कारागार में है। सभी का उपचार स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहा है। जिला प्रशासन ने भी इसे खंडन करते हुए कहा कि हाल में जेल में दाखिल होने वाले सिर्फ दो मरीजों में एचआइवी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सात अप्रैल को बंदियों और कैदियों के टीबी (क्षय रोग) की जांच के लिए जेल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर जिला कारागार हरिद्वार में 15 बंदियों में एचआइवी संक्रमण की पुष्टि होने का समाचार वायरल हो गया। इस पर हरिद्वार सहित शासन स्तर तक अफसरों की नींद उड़ गई। इसके बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बयान जारी कर इसे भ्रामक बताया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने इस मामले में प्रेस नोट जारी कर कहा कि जेल में आयोजित हेल्थ कैंप में क्षय रोग की जांच की गई थी, न कि एचआइवी की। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एचआइवी की जांच कारागार में समय-समय पर नियमित रूप से की जाती है। जेल में दाखिल होते ही निरुद्ध बंदियों की अन्य स्वास्थ्य जांच के साथ एचआइवी की जांच भी अनिवार्य रूप से होती है।

इसी प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 23 बंदियों में एचआइवी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से कुछ पिछले एक से छह महीनों से जेल में निरुद्ध हैं, जबकि एक बंदी पिछले लगभग 10 वर्षों से इस कारागार में है। जेल में दाखिल होते समय एचआइवी संक्रमण की पुष्टि होने और जमानत पर छूटने, बरी होने की स्थिति में इन संक्रमित मरीजों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। जेल में किसी तरह का संक्रमण नहीं फैल रहा है। जो संक्रमित है वह बाहर से भी संक्रमित होकर आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके सिंह ने बताया कि एचआइवी से पीड़ित सभी बंदियों का उपचार एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर के माध्यम से नियमित रूप से कराया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago