उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर वायरल, मुख्यमंत्री धामी ने मतदाता लाइन में खड़े होकर डाला वोट

आज राज्य की पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता द्वारा 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। जहां उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी अपनी पत्‍नी व अपनी मां के साथ खटीमा स्थित अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।  वहीं मुख्यमंत्री धामी के एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां वे कड़ी धूप में वह बूथ के बाहर बनी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। उन्‍हें ऐसा करते देख लोगों में चर्चा होने लगी।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड की जनता से पहले मतदान फ‍िर जलपान की अपील की। उन्‍होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें। आपका एक वोट बहुमूल्य है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। मेरा उत्तराखंड की देवतुल्य जनता और मतदाताओं, बड़े-बुजुर्ग, माताओं, बहनों, नौजवानों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।कहा कि विशेषकर नवमतदाता, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, उनसे भी आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भूमिका निभाएं।

सभी से अनुरोध है कि राज्य में मतदान शत-प्रतिशत करने में सहयोग प्रदान करें। इसलिए पहले मतदान करें और फिर जलपान। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपनी भागीदारी करें। कोई मताधिकार का प्रयोग करने से छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago