राष्ट्रीय

गया जिले में विष्णुपद थाना के दरोगा पर भ्रष्टाचार का आरोप, तत्काल निलंबित

बिहार:- बिहार के गया जिले में एक थाने के रिश्वतखोर दरोगा का मामला प्रकाश में आया है। बिहार पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर एक रिश्वतखोर दरोगा पर कठोर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई तब हुई, जब पीड़ित शिकायत लेकर गया जिले के सीनियर एसपी आशीष भारती के पास पहुंच गए। जांच के बाद रिश्वतखोर दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया गया। यह पूरा मामला गया जिले के विष्णुपद थाना की है।

बीते दिन गया जिले के सीनियर एसपी आशीष भारती वरीय के कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। विष्णुपद थाना में तैनात दरोगा गुलशन कुमार ने नशे की हालत में एक वाहन को पकड़ा था। वाहन चालक को पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर वाहन को छोड़ दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी नेता मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सह नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 को निर्देश दिया। जांच के बाद विष्णुपद थाने का दरोगा गुलशन कुमार ने आरोप सही पाया गया। जांच पूरी होने के बाद सीनियर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा गुलशन कुमार को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया। साथ ही आरोपी दरोगा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

गया पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई कर के यह साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने कहा कि गया पुलिस नागरिकों की सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार के खिलाफ गया पुलिस की यह कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह घटना पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago