राष्ट्रीय

बिहार में वोटर लिस्ट का होगा शुद्धिकरण: EC ने तेज किया वेरिफिकेशन, कई नाम हटाए जाएंगे

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कन्या मध्य विद्यालय में पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।

बूथवार दस्तावेजों की स्थिति की समीक्षा

इस दौरान उन्होंने बूथवार गणना प्रपत्रों के वितरण, दस्तावेजों के संग्रहण और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हों, और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न जुड़ सके। साथ ही मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाना भी इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

1 जुलाई 2025 को मानकर किया जा रहा पुनरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानकर 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वे के बाद 1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियाँ 1 अगस्त से 1 सितंबर तक ली जाएंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाएगा, जिसकी एक प्रति सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी। यह सूची ECI और CEO की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

जिलाधिकारी ने बताया कि जो मतदाता निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्र जमा नहीं करेंगे, उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। हालांकि वे प्रपत्र-6 और घोषणा पत्र के साथ दावा-आपत्ति की अवधि में आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता ECI की वेबसाइट eci.gov.in पर EPIC नंबर दर्ज कर गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ECINet ऐप के ज़रिए भी प्रपत्र भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।

2003 के बाद पहली बार हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार में अंतिम बार विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था, जिसमें 1 जनवरी 2003 को अर्हता तिथि माना गया था। उस सूची में शामिल मतदाताओं को पुनः दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है—उन्हें केवल अपनी प्रविष्टियों की पुष्टि कर गणना प्रपत्र भरना होगा।

यदि किसी मतदाता के माता या पिता का नाम 1 जनवरी 2003 की मतदाता सूची में मौजूद है, तो उस मतदाता को आयु या जन्मतिथि की परवाह किए बिना नामांकन के लिए अलग से दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

लापरवाह बीएलओ पर होगी कार्रवाई

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ (BLO) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

सहायता के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वह जिला संपर्क केंद्र सह मतदाता हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago