उत्तराखण्ड

दून कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

देहरादून:- देहरादून कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक वोटिंग चलेगी। कल बुधवार 28 फरवरी को मतगणना होगा। कुल 11पदों पर 51 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बार एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए आज 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। मुद्दे इस बार भी पहले जैसे ही हैं। इनमें बार बेंच में समन्वय, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीमा आदि शामिल हैं। जबकि, लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं के चेंबर की मांग इस बार पूरी होने वाली है। पिछले दिनों कैबिनेट ने पुरानी जेल में पांच बीघा जमीन को लीज पर देने का निर्णय लिया है।

अब वर्तमान कार्यकारिणी इस फैसले को भुना पाएगी या नहीं इस बात का फैसला तो कल होगा। पुराने मुद्दों में से अब भी कई ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से पूरा नहीं किया जा सका है। कुछ साल पहले पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के प्रयास से मौजूदा कचहरी में सैकड़ों चेंबर बनाए गए थे। इनमें ज्यादातर का निर्माण पूरा किया जा चुका है जबकि बहुत से अब भी बनने से बाकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। इसके लिए मतदाताओं की सूची भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago