उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की दीवारें सजी 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से, MDDA VC ने लिया एयरपोर्ट का जायजा

जौलीग्रांट एयरपोर्ट:- उत्तराखंड में जल्द G-20 Summit ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहा है। जी-20 के आगामी कार्यक्रम और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एकबार फिर धामी सरकार पूरी तरह तैयार है।

वहीं देश विदेश से आए मेहमानों का स्वागत भी भव्य तरीके से होगा, इसकी तैयारियां सरकार द्वारा जोरों शोरों से शुरू हो गई है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की दीवारों और पार्क को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है और खासकर एयरपोर्ट की दीवारें उत्तराखंड की शैली से रंगा रंग नए रूप में मन को मोह रही हैं।

13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम

गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक बदरीनाथ धाम समेत अन्य थीम की पेंटिंग बेहतर ढंग से तैयार की गई हैं। एयपोर्ट में उत्तराखंड के 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम पर पेंटिंग कराई गई है। यहां के पार्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सुंदरीकरण का कार्य एमडीडीए द्वारा किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के कारीगर द्वारा पेटिंग को दिया अंजाम

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मध्य प्रदेश से आए कारीगर इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इसमें 13 जनपदों के प्रमुख स्थानों के दृश्य सुंदरता के साथ बनाए गए हैं। जो मनमोहक दिखने के साथ ही पर्यटकों के अलावा जी 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करेंगे। जिससे उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कलाकृतियों में चारधाम के साथ ही सुरकंडा माता मंदिर, तुंगनाथ मंदिर, डोबरा चांठी पुल, ओली स्थित आइस स्केटिंग के दृश्य, टिहरी झील, चंद्रबदनी मंदिर, राष्ट्रीय पार्क में विभिन्न पशुओं के चित्र, होम स्टे के साथ ही हर जनपद के विश्वविख्यात मंदिर ,सभ्यता, आदि को बखूबी दर्शाया गया है। उन्होंने इस कार्य में लगे कारीगरों की बेहतरीन कलाकारी को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago