उत्तर प्रदेश

वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों को नुकसान नहीं, बल्कि लाभ:- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेली:-  वक्फ संशोधन कानून से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा होगा। इस कानून से धार्मिक स्थलों को भी किसी तरह का खतरा नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग मुसलमानों को गुमराह करने में लगे हैं कि मस्जिदें और मदरसे छीन लिए जाएंगे। इस तरह की बातें मुसलमानों को भ्रमित करने, उकसाने और भड़काने वाली हैं।  यह बातें आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस वार्ता में कहीं। बरेलवी मौलाना ने मुसलमानों से अनुरोध करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने से परहेज करें।

बरेलवी मौलाना ने कहा कि वक्फ कानून से घबराने और डरने की जरूरत नहीं है, और न ही कोई उग्र धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। मौलाना ने कहा कि सीएए के प्रकरण में राजनीतिक लोगों के बहकावे में मुसलमान सड़कों पर उतरे और धरना प्रदर्शन किए। घटनाएं उग्र होने पर उत्तर प्रदेश में 27 नौजवानों की मृत्यु हो गई और सैकड़ों को जेल में जाना पड़ा, इसलिए अमन व शांति के साथ अपनी बात को रखें।

मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून गरीब व कमजोर मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगा। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा, अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं की मदद हाेगी। स्कूल, कालेज, मदरसे, हास्पिटल और अनाथालय खोले जाएंगे, जिससे गरीब मुसलमानों का पिछड़ापन दूर होगा।  मौलाना ने कहा कि मस्जिदों, मदरसों, ईदगाहों, कब्रिस्तानों, दरगाहों को कोई खतरा नहीं है। इन धार्मिक स्थलों में हुकूमत कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इस दौरान मौलाना अनीस उर रहमान, मौलाना मुजाहिद हुसैन, रोमान अंसारी, असलम खां, काशीफल अली, फूल मियां आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago