राजधानी के कई इलाकों में वार्षिक भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के कारण 26, 27 और 28 फरवरी को जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके साथ ही एक मार्च को 12 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बाधा 900 मिमी व्यास के गैप पीस की मरम्मत और फिटिंग कार्य के कारण होगी।
इस दौरान सुबह 8:00 बजे से रात आठ बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पानी का सदुपयोग करने की अपील की है। मुनिरका, बसंत गांव, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, एसडीए, सफदरजंग एन्क्लेव, हुमायूंपुर, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क, हौज खास, किशनगढ़, महरौली, कालू सराय, मस्जिद मोथ, आर के पुरम, गुलमोहर पार्क, आनंद लोक, एशियाड विलेज, सिरी फोर्ट, गौतम नगर और मालवीय नगर सहित कई इलाके इस दौरान प्रभावित होंगे। हालांकि, पानी की किल्लत से निपटने के लिए टैंकर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…