राष्ट्रीय

सुभाष स्टेडियम रोड पर दूषित नाले के ओवरफ्लो से जलभराव, संस्कृति माडल स्कूल के पास यातायात प्रभावित

नारनौल;- शहर के सुभाष स्टेडियम रोड पर संस्कृति माडल स्कूल के सामने गंदा नाला ओवरफ्लो होने के कारण लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर दूषित पानी के जल भराव के कारण लोगो को आवागमन करने में भारी समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण दूषित पानी का निकास सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से नाले का दूषित पानी हमेशा सड़क पर जमा रहता है। स्थानीय और आवागमन करने वाले लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। अनेक बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि नाले के सामने राजकीय माडल संस्कृति स्कूल है, जिसमें पढ़ने वाले बच्चों को भी नाला ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी के द्वारा जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।

लोगो बोले- सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन
लोगो का कहना है कि इस समस्या के बाबत पहले भी कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन आश्वासन ही मिल रहा है। प्रशासन द्वारा जल्द कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। नाला ओवरफ्लो के कारण सड़क पर दूषित पानी जमा रहता है। जिससे आस-पास का माहौल दुर्गंधमय बना रहता है। इससे जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता हैं। इस मार्ग से आवागमन करने में भी लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

प्रमेश सैनी, स्थानीय निवासी।
नाले की सफाई नियमित रूप से नही की जाती है। यहां जो कुछ दुकान है, उन पर आने वाले ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
दीपेश कुमार, स्थानीय दुकानदार।
यह समस्या बहुत पुरानी है। कई बार संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। मगर हर बार लीपापोती कर दी जाती है। स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।
सुशील शर्मा, स्थानीय निवासी।

इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसका जल्द ही स्थाई समाधान किया जाएगा।
रेखा सैनी, वार्ड पार्षद नारनौल।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago