उत्तराखण्ड

पुलिस महकमे में शोक की लहर, उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी लक्ष्मण सिंह ने हारी जिंदगी की आखिरी जंग

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर शहर के लालपुर इलाके में चेकिंग के दौरान घायल हुए सिपाही लक्ष्मण सिंह ने आज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सिपाही लक्ष्मण सिंह की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है, जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।

पुलिस में तैनात आरक्षी लक्ष्मण सिंह

बता दें कि 6 नवंबर 2022 को रुद्रपुर के लालपुर चौकी स्थित टोल प्लाजा के पास ओवरलोड और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे एक सिपाही लक्ष्मण सिंह को ट्रक ने कुचल दिया था।

घटना में सिपाही लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, तब से लेकर आज तक सिपाही का इलाज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज सुबह सिपाही लक्ष्मण सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिनका पारिवारिक विवरण –

पत्नी – चम्पा देवी,

02 छोटे बच्चे।

भर्ती तिथि- 13-04-2006

जन्मतिथि– 16-06-1987

तहसील– द्वाराहाट थाना- द्वाराहाट

जिला- अल्मोडा।

निवासी -ग्रा०-बौनाली पो०आ०- नौलाकोट।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago