सीमावर्ती गांव में पाक ड्रोन से हथियार बरामद, बीएसएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पंजाब:-  फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट से सटे सीमावर्ती गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेतों में पाकिस्तान ड्रोन एक पैकेट फेंक गया। उक्त पैकेट खोलने पर बीएसएफ को एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। यह ड्रोन रात के समय उक्त पैकेट फेंक गया था। इसकी भनक लगते ही बीएसएफ ने रविवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया। गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेत में से यह पैकेट बरामद हुआ जिसमें विदेशी पिस्तौल थी।

डिफेंस कमेटी के मेंबर सोहन सिंह, जो एक किसान भी है, अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि खेत में पीले रंग की टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट पड़ा है। उन्होंने डिफेंस कमेटी के चेयरमैन मंगल सिंह व वाइस चेयरमैन तिलक राज को सूचित किया। उसके बाद डिफेंस कमेटी के मेंबरों ने इस संबंधी बीएसएफ चौकी के कंपनी कमांडर को जानकारी दी और बीएसएफ ने मौके पर पहुंचकर उक्त पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours