देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव, प्रदूषण का स्तर बना हुआ है खराब

दिल्ली:-  दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम के साथ प्रदूषण का स्तर भी अपना रंग दिखा रहा है। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन सर्दी का पूरा एहसास नहीं हो रहा है। सुबह और शाम को ठंड होती है और दिन में हल्की ठंड के साथ गर्मी का असर रहता है। मौसमी बदलाव के कारण हवा बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। लंबे समय से एक्यूआई खराब श्रेणी में है। धुंध से ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं इंडिया गेट पर लोग मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। जिन्हें वायु प्रदूषण से परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार सुबह सात बजे आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 303, द्वारका सेक्टर आठ में 305, जहांगीरपुरी में 312 दर्ज हुआ है। हालांकि, यह राहत मंगलवार तक ही रहने का अनुमान है। उसके बाद फिर हवाएं बेहद खराब हो सकती हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसमें 24 घंटे के भीतर 61 सूचकांक की गिरावट आई है। ऐसे में स्मॉग की चादर टूट गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। आगामी पांच दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा।

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। रात के समय कुहासा छाएगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही।

जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि चार किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। ऐसे में आनंद विहार, मुंडका व नेहरु नगर सहित 11 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब और रोहिणी, अशोक विहार, चांदनी चौक सहित 25 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। मिक्सिंग डेप्थ 1150 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 4200 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। मंगलवार को हवाएं उत्तर दिशा से चलेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago