देश-विदेश

हिमाचल में मौसम की मार: चंबा में बर्फबारी से 65 ट्रांसफार्मर बंद, कुल्लू में बागवानी प्रभावित

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश में रविवार को दोपहर बाद रेड अलर्ट के बीच लाहौल के रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग, किन्नौर और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। हमीरपुर में अंधड़ से पेड़ गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। चंबा, बिलासपुर और नारकंडा में भारी ओलावृष्टि होने से फसलों और गुठलीदार फलों को नुकसान हुआ है। भूस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में एनएच पांच बंद हो गया। चंबा-तीसा मार्ग भी ठप हो गया। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद बारिश दर्ज हुई। धर्मशाला, भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई उड़ाने नहीं हुई। प्रदेश में सोमवार सुबह नौ बजे तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम रहने की संभावना है।

जिला हमीरपुर के सुजानपुर के तहत भलेठ गांव में पेड़ के नीचे दबने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान संतोष कुमारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी दाड़ला पंचायत मिहाड़पुर के रूप में हुई है। महिला रविवार सुबह 11:00 बजे के करीब घर के साथ जंगल से लकड़ियां लाने के लिए गई थी। लकड़ियां एकत्रित करते समय तेज तूफान के कारण पेड़ महिला के ऊपर गिरा। ऐसे में पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला कुल्लू और लाहौल में चार दिनों से मौसम ने करवट ली हुई है। ऐसे में रविवार सुबह भी रोहतांग दर्रा सहित लाहौल घाटी में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हुई।  ऐसे में अटल टनल रोहतां के नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते कोकसर इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। इस दौरान यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का भी आनंद लिया। मौसम में आए बदलाव से लाहौल घाटी का तापमान भी लुढ़क गया है।

वहीं, शुक्रवार देर रात कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई है। लाहौल में हल्की बर्फबारी, जबकि शिमला और मनाली में बारिश हुई। कुल्लू में रात को ओले गिरे हैं। कुल्लू की लगघाटी में ओलों ने सेब, प्लम सहित अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंचाया है। बिलासपुर में भी ओले गिरने से गेहूं और आम की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में अधिकतम पारा ऊना में 38.4 डिग्री पहुंच गया है।लाहौल-स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा और कई रिहायशी इलाकों में करीब 10 से 12 सेंमी बर्फ रिकाॅर्ड की गई। बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में सीमा सड़क संगठन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिमपात के कारण घाटी का पारा शून्य से 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। कुल्लू में भी रात को गरज के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले गिरे। बंजार घाटी के कई इलाकों में चार दिन से बिजली गुल है।कुल्लू जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और फलों की सेटिंग प्रभावित हुई है। सारी फाटी की पंचायत बनोगी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और मटर, टमाटर सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ है। ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान हुआ है। चंबा में शनिवार सुबह भारी बारिश और अंधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। कांगड़ा जिले में गत बुधवार रात आए अंधड़ के कारण अभी भी कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago