उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलने जा रहा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी और मैदानी क्षेत्रों में 39 से 40 डिग्री तो पर्वतीय क्षेत्रों में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार के लिए राज्य में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट भी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। इसके बाद अगले दो दिनों में बारिश में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट है। एक मई को राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने की पूर्वानुमान लगाया गया है।

 

दून में 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक है। दून में 30 अप्रैल के बाद आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, तापमान पर इससे विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह के अनुसार पिछले 22 अप्रैल से दून में लगातार अधितम तापमान में वृद्धि हुई है। साथ ही यह लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago