देहरादून:- उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था जहां कल तक चटख धूप राहत दे रही थी वहीं आज से मौसम करवट ले ली है। देहरादून में सुबह की शुरूआत शुष्क मौसम के साथ ही वहीं आसमान में बदल छाए हुए है।
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ साथ हल्की बारीश की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा है। उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं। इधर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन शीत का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार थी।
जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य बने रहने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे से कुछ राहत रह सकती है। देहरादून में अगले तीन दिन आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…