उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। रविवार से आठ अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में पांच से आठ अक्तूबर को एक बार फिर तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है।
इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कहा, पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है। लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई और तेज बारिश हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…