देहरादून: ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है। 12 दिन से ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मंगलवार को भी पूरा दिन कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। गलन भरी ठंड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
इसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को बाजार बंद था लेकिन जो दुकानें खुलीं वह भी देरी से खुलीं। बाजार में बुधवार को लगने वाली अस्थायी दुकानें भी कम ही लगीं। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर नजर आया। कर्मचारी अपनी सीट पर हीटर सेंकते दिखाई दिए। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…