राष्ट्रीय

जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राम मंदिर के लिए किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन,  भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव का पूरे मंत्रिमंडल ने समर्थन किया। प्रस्ताव में मोदी को नव युग परिवर्तक बताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों का सदियों पुराना सपना पूरा किया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसे ही मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सहयोगी मंत्रियों की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की यह बैठक ऐतिहासिक है। भारत में मंत्रिमंडलीय प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद से कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, लेकिन ऐसा अवसर कभी नहीं आया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से जो कार्य किया गया वह इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि देश को 1947 में आजादी मिली लेकिन उसकी आत्मा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को संपन्न हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से राम मंदिर के बारे में जनता की राय के बारे में भी जानना चाहा। सभी मंत्रियों ने उन्हें इस बारे में लोगों से मिली प्रतक्रियिा से अवगत कराया। सदस्यों ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्होंने देश में सांस्कृतिक आत्मवश्विास मजबूत किया है। देश ने भावनाओं का ऐसा ज्वार पहले कभी नहीं देखा। ठाकुर ने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि आपातकाल के दौरान देशवासियों की एकजुट भावना देखने को मिली थी लेकिन वह सरकार के निरंकुश फैसले के खिलाफ थी।

उन्होंने कहा कि यह एक जनांदोलन बन गया था। सदस्यों ने प्रधानमंत्री द्वारा 11 दिन तक अनुष्ठान करने और तीर्थस्थलों पर उपासना के लिए भी उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश में नये युग के प्रवर्तन के प्रवर्तक के रूप में जाना जायेगा। सदस्यों ने आज की केबिनेट को सहस्राब्दि की कैबिनेट करार दिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से एक माह तक अयोध्या दर्शन करने न जाने का आग्रह किया, क्योंकि अभी देश भर से श्रद्धालु आ रहे हैं और मंत्रियों के प्रोटोकाल से दिक्कतें आ सकती है। बैठक में प्रस्ताव के दौरान माहौल भावविह्ल करने वाला रहा। खुद प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए। मंत्रिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago