उत्तराखण्ड

नाकुरी में गंगाजल भरने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं दो महिलाएं, एनडीआरएफ और SDRF ने शुरू किया खोज अभियान

उत्तरकाशी:-  उत्तरकाशी के नाकुरी में शिव मंदिर के निकट गंगाजल भरने के दौरान एक महिला और एक युवती भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों की तलाश में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने नाकुरी में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार पर कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह नाकुरी के शिव मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगाजल भर रहीं थीं। इस दौरान अचानक वह दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोज-बचाव अभियान के लिए मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय से नदी का पानी रुकवाया। वहीं, नाकुरी और आसपास के क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं, चिन्यालीसौड़ में एसडीआरएफ की गोताखोर टीम भी टिहरी झील में सर्च अभियान चला रही है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने हादसे के लिए जल विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मनेरी व जोशियाड़ा बैराज से अचानक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिस कारण यह घटना हुई। आक्रोशित लोगों ने गंगोत्री हाईवे पर नाकुरी में सांकेतिक चक्का जाम किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डुंडा नवाजिश खलीक ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, लापता महिला व युवती के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है, जनपद टिहरी को भी अवगत कराया जा चुका है। एसडीएम के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago