बिहार;- भारत सरकार के रेल मंत्री दो दिवसीय बिहार दौरे पर बिहार में हैं। वह पटना से जमालपुर जाएंगे इसी बीच बेगूसराय में भी रुकेंगे। शुक्रवार को करीब 10 बजे उनके बेगूसराय में रुकने का समय है। इसको लेकर युद्धस्तर पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तैयारी की जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल या उठ रहा है कि क्या बेगूसराय रेलवे स्टेशन को रेल मंत्री के आने से इसकी सूरत और सीरत पर कोई फर्क पड़ेगा या नहीं ?
पूर्व मध्य रेल यात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन करीब एक दशक से विकास के लिए कराह रहा है। ऐसे में वर्तमान समय में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर कई मूलभूत कार्यों की सख्त जरूरत है। चार साल से बेगूसराय वेटिंग इन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनकर रह गया है। इतना ही नहीं दो साल पहले अमृत भारत स्टेशन योजना में भी बेगूसराय स्टेशन को रेलवे विभाग द्वारा डाल दिया गया। अभी तक एक ईंट का भी काम शुरू नहीं हो सका है। लोहिया नगर रेलवे गुमटी के समीप करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आर ओ बी का टेंडर होने के बाद दो साल से काम नहीं शुरू हो पाया है।
बेगूसराय रेलवे स्टेशन से करीब एक दर्जन ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेन गुजरती है, जिसका यहां पर ठहराव नहीं है। बेगूसराय को मुंगेर श्री कृष्णा सेतु के रूट से हावड़ा की सीधी कनेक्टिविटी दिए जाने का प्रपोजल भी कई सालों से रेलवे मुख्यालय में ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है। ऐसे में अब रेल मंत्री के कार्यक्रम से यह उम्मीद जगी है कि बेगूसराय जिले वासियों की समस्या से रेल मंत्री रूबरू होंगे।
रेल मंत्री के सामने इन महत्वपूर्ण मांगों को रखा जाएगा
बेगूसराय स्टेशन पर निम्न ट्रेनों का ठहराव दी जाय।
(क) 12423/24 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
(ख) 22449/50 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
(ग) 15635/36 गुवाहाटी-ओखा द्वारकाधाम एक्सप्रेस।
(घ) 15631/32/33/34 गुवाहाटी-बीकानेर / बाड़मेर एक्सप्रेस।
05762/61 कटिहार-रांची स्पेशल स्थायी की जाय।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…