उत्तराखण्ड

DM सोनिका एवं देहरादून SSP ने आईडीपीएल का निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों के ठहरने हेतु व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश

देहरादून:- डीएम देहरादून सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तीन पानी हरिद्वार रोड (हाईवे) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गबर्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यवस्थित यात्रा व्यवस्था हेतु जो यात्री आ रहे हैं, उनकी पंजीकरण की जांच की जा रही है, तथा बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। प्रभावी यात्रा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी देहरादून ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से यात्रियों के पंजीकरण की जांच पंचकुली, एवं नारसन बॉर्डर पर कराने का अनुरोध किया ताकि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वहीं पर रोका जा सके, जिससे हरिद्वार, ऋषिकेश पर अनावश्यक दबाव न पड़े। जिलाधिकारी ने तीन पानी विद्युत, पेयजल , शौचालय, टेंट आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आईडीपीएल का निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों के ठहरने हेतु व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों के वाहनों को पंजीकरण जांच उपरांत भेजा जा सके। उन्होंने आईडीपीएल में विद्युत,पेयजल, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाएं बनाई जाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago