उत्तराखण्ड

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र के बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं हैं, जिससे अब भाजपा महिलाओं के सुहाग के प्रतीक मंगलसूत्र पर ओछी राजनीतिक करने पर उतर आई है।  कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में माहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र के बयान पर पलटवार किया। कहा, सुहागिन महिलाएं मंगलसूत्र को अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं। यह पवित्र परंपरा हिंदू धर्म में वैदिक काल से चली आ रही है। हिंदू धर्म में यह भी माना जाता है कि मंगलसूत्र में स्वर्ण के साथ ही चरेऊ के दाने भी धारण किए जाते हैं, जो अत्यंत ही पवित्र एवं पूज्य माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इसका अपमान किया।

कहा, मंगलसूत्र बिकने की बात करने वाले भूल रहे हैं कि महिलाओं के मंगलसूत्र नोटबंदी में अपनी बेटियों की विदाई के लिए बिके थे। कोरोना महामारी में अपनों के उपचार के लिए बिके थे। जिनके राज में मंगलसूत्र बिके थे वे आज सत्ता की खातिर दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में किसी भी महिला के सुहाग की निशानी छीनने की नौबत नहीं आई। भाजपा नेता एक तरफ महिलाओं के मंगलसूत्र को चुनावी हथियार बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान केदारनाथ के मंदिर से 230 किलो सोने की गायब होने की जांच भी नहीं की जाती है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago