हरिद्वार:- हरिद्वार में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर भक्त पावन डुबकी लगा रहे हैं। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।
हरिद्वार बम बम भोले के जयकारों से पूरा गूंजायमान है। भगवान भोले शंकर को अति प्रिय गंगाजल, बेलपत्र , भांग, धतूरा चढ़ाकर शिवकृपा की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रित करने को बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। धर्मनगरी के बिल्केश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…