उत्तराखण्ड

क्या बुजुर्ग नागरिकों को अब देना पड़ेगा पूरा किराया|

राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाले वरिष्ठजनों को पूरा किराया देकर यात्रा करनी पड़ सकती है। दरअसल, सरकार की मंशा है कि इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिले और जो लोग सक्षम हैं, वह किराया देकर ही यात्रा करें।

छात्राओं को मिल रही मुफ्त यात्रा की सुविधा में सरकार कोई बदलाव नहीं करेगी

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि रोडवेज की आर्थिक स्थिति पटरी पर लाने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है। मुफ्त यात्रा से संबंधित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद बदलाव पर निर्णय लिया जाएगा।

साल-2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने रोडवेज बसों में जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत में विभिन्न श्रेणी में मुफ्त यात्रा का प्रविधान किया था।
बस में सांसद, विधायक, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मान्यता प्राप्त पत्रकार को पहले ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली हुई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने राज्य में सभी छात्राओं व 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठजनों के लिए भी मुफ्त यात्रा लागू कर दी। साथ ही राज्य आंदोलनकारी और आंदोलनकारी की विधवा को भी इसमें शामिल कर लिया गया था।

इन सभी यात्राओं की एवज में राज्य सरकार रोडवेज को सालाना भुगतान करती है, जो करीब 60 करोड़ रुपये के आसपास रहता है। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन से होने वाले घाटे की एवज में भी सरकार रोडवेज को भुगतान कर रही है। इससे सरकार पर भी बोझ बढ़ रहा और रोडवेज का घाटा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा।

मुफ्त यात्रा की योजना के तहत रोडवेज में कई मर्तबा ऐसे भी हो चुका जिनमें पूरी यात्रा के दौरान बस डीजल का खर्च तक नहीं निकाल सकी। स्थानीय और पर्वतीय मार्गों पर वरिष्ठजनों और छात्राओं की संख्या अधिक रहती है। यही कारण है कि परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने योजना में बदलाव का निर्णय लिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago