उत्तराखण्ड

नए साल के आगमन से नैनीताल में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, हल्द्वानी में कई बार जाम

नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। इस कारण जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। रविवार को हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर कई बार रूक-रूककर जाम लगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आफत झेलनी पड़ी।  एक साल से अधिक समय में भी बरेली रोड का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। इस कारण सड़क पर जाम और विकराल रूप धारण कर रहा है। रविवार को रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, मुखानी चौराहे, लालडांठ, जेल रोड आदि सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे वाहन रेंगते रहे।

कालाढूंगी स्टेट हाईवे से होकर हल्द्वानी आने वाले लोगों को कुसुमखेड़ा पर पहुंचते ही जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे अधिक खराब स्थिति मंगलपड़ाव से कोतवाली तक है। फुटपाथ पर अतिक्रमण कर फड़-ठेली लग रहे हैं। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। सिंधी चौक के पास टेंपो व ई-रिक्शे प्रतिबंधित होने के बावजूद दौड़ रहे हैं। रोजाना लोगों व पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टनगर से दमकल विभाग की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे और शाम को तीन से चार बजे के बीच जाम लगा। इसी तरह जेल रोड पर एक बाइक सवार कार से टकरा गया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। कुसुमखेड़ा के पास जाम में वाहन रेंगते रहे।

दोपहर 12 बजे काठगोदाम में रेलवे स्टेशन रोड के पास जाम रहा। एसपी (यातायात) जगदीश चंद ने बताया कि थर्टी फर्स्ट व नए साल को लेकर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम रहा, लेकिन समय से जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू करा दिया गया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago