उत्तराखण्ड

WFP के तकनीकी सहयोग से संवरेगी उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति-रेखा आर्य

देहरादून: आज प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्य ने खाद्य विभाग एवं WFP (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जहां वर्ड फ़ूड प्रोग्राम के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने इसकी उपयोगिता और किये गए कार्यो के बारे में विस्तृत से बताया।

खाद्य मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के सहयोग से, पहाड़ी राज्य अपने टीपीडीएस की आपूर्ति श्रृंखला का अनुकूलन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसकी पहुंच 300 से अधिक तक है। हरिद्वार में अनाज के भंडारण के लिए 500 मीट्रिक टन क्षमता वाली मोबाइल स्टोरेज यूनिट (MSU) को सफलतापूर्वक स्थापित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। हाल के कुंभ मेले के दौरान, MSU ने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग को खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम बनाया।

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खाद्य विभाग और वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के मध्य वर्ष 2020 के फरवरी माह में विभिन्न बिन्दुओ को लेकर एक MOU पर हस्ताक्षर हुए थे जिनके तहत परिवहन की लागत में कमी के लिए सम्पूर्ण टीपीडीएस नेटवर्क की आपूर्ति का ऑप्टिमाइजेशन करना, भंडारण हानियों को कम करने के लिए मोबाइल भंडारण इकाइयों के उपयोग करना, डेटा संग्रह के लिए एक मोबाइल एप का उपयोग करना सहित कई शामिल हैं जिसमें से वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम (WFP) द्वारा एक मोबाइल स्टोरेज यूनिट हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर गोदाम में स्थापित की जा चुकी है साथ ही एक नैनीताल के रामनगर में स्थापित किया जाना है जिसका कार्य प्रगति पर है।

वहीं इसके अलावा WFP ने एक मोबाइल एप खाद्य विभाग को उपलब्ध कराया है जिससे विभाग के 196 गोदामों तथा करीब 9100 दुकानों के जीओ कॉर्डिनेट्स लिए गए हैं। कहा कि इसी प्रकार से WFP व खाद्य विभाग द्वारा देहरादून जनपद के धर्मपुर में ग्रीन एटीएम की स्थापना की गई है, राज्य में डोर स्टेप डिलीवरी हेतु जीपीएस ट्रैकिंग एप उपलब्ध कराया गया है जो वर्तमान में 15 गोदामों पर सफलतापूर्वक चल रहा है साथ ही PMGKAY के प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर भी उपलब्ध कराये गए हैं।


खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऐसी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने से राज्य को नई ऊंचाईयां प्राप्त होंगी। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने पूर्व में भी कई राज्यों के साथ मिलकर कार्य किया है किन्तु उत्तराखण्ड का भौगोलिक स्वरूप आपूर्ति श्रृंखला एवं गोदाम प्रबन्धन को बहुत बड़ी चुनौती प्रस्तुत करता है और प्रभावित करता है लेकिन ऐसे कार्यक्रम निश्चित ही आपदा के समय में आने वाली समस्याओं में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को भी खाद्यान्न की कमी को दूर करने में कारगर सिद्ध होते हैं।

वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम

इस अवसर पर कार्यक्रम में Country Director Un World Food Programme श्री Eric kenefick , डायरेक्टर Ericsson India Global राजेश गुप्ता ,Ericsson India Global के कंपनी सचिव अमित शंकर कश्यप , सचिव खाद्य एवं बृजेश कुमार संत , एडिशनल कमिश्नर खाद्य पीएस पांगती  सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago