देहरादून:- सचिवालय में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा की और उन पर कैबिनेट की मुहर लग गई। इस दौरान आबकारी नीति पर सबसे ज्यादा चर्चा की गई क्योंकि प्रदेश सरकार ने आबकारी में इस वर्ष पूर्व के वर्ष की तुलना में ज्यादा टैक्स प्राप्ति का लक्ष्य रखा है।
दूसरी तरफ कैबिनेट बैठक में एक और मुद्दे पर चर्चा हुई। यह विषय आम लोगों से जुड़ा हुआ है। आमतौर पर जब कोई अपने घर के लिए नक्शा पास कराने विकास प्राधिकरण में जाता है तो उसे कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ता है। कभी-कभी महीनों बाद उसे पता चलता है कि उसके नक्शे में कुछ त्रुटि है ऐसे में न वो व्यक्ति अपने घर का नक्शा पास करा पाता है, ना सही मुहूर्त पर अपना घर बनाने की प्रक्रिया ही शुरू कर पाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट इसी विषय को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है फैसले के तहत।
राज्य सरकार द्वारा सरलीकारण की दिशा में उठाए गए कदम के अंतर्गत आवास विभाग के तहत यदि किसी को अप्रूव्ड लेआउट एरिया में एकल घर बनाना हो तो वह सेल्फ सर्टिफिकेशन के आधार पर घर का नक्शा विकास प्राधिकरण में जमा कराएगा। 7 दिन में नक्शे में आपत्ति नहीं जताए जाने की स्थिति में नक्शे को पास माना जाएगा और वह अपना घर बनाना शुरु कर सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…