उत्तराखंड:- गैरसैंण में मकान पर मलबा आने से रोहिड़ा ग्राम पंचायत के झोड़ू सिमार तौक की एक 26 वर्षीय महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। कर्णप्रयाग में भी आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। वहीं मसूरी के पास गलोगी में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई है। कर्णप्रयाग में कई सड़क मलबा और पेड़ आने से बंद है जबकि इन सड़कों पर खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। धार डूंगरी- मैखुरा -सिलंगी – सोनला स्टेट हाईवे पर कांचुला में सड़क पर खडे ।
एक टैक्सी वाहन में तीन से अधिक विशाल पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि उस समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था। जबकि रतूड़ा-वेनीताल मोटर मार्ग पर ग्रामीणों की खडे़ कई दोपहिया वाहन सड़क पर पलट गए हैं। पेड़ों के टूटने से कई मंदिरों को भी नुकसान पहुंचा है। इधर मसूरी गलोगी के पास भूधंसाव के चलते भारी वाहनों के लिए सड़क बन्द हो गई है। ई ई लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सड़क की वैली साइड में भूस्खलन हुआ है जिससे भारी वाहनों के लिए सड़क सुरक्षित नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…