उत्तराखण्ड

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य आज पहुंची हल्द्वानी, कहा महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य आज हल्द्वानी पहुंचीं, जहां उन्होंने लामाचौड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिला अपराध हो या कोई अन्य अपराध किसी भी कीमत पर अपराधी नहीं बच सकता है, उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को दुखद बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी को जरूर न्याय मिलेगा। इसके लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

 

   

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार एसआईटी गठित कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है, उत्तराखंड के इस बेटी को जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे योजनाओं को भी गिनाया, उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के योजनाएं चलाई जा रही है, वो काबिले तारीफ है, महालक्ष्मी किट महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

वहीं, इस मौके पर कई महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किया गया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब सरकार 4% सरकारी नौकरी में आरक्षण देने जा रही है। इसके अलावा खेल को लेकर सरकार गंभीर है, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए सरकार की ओर से अब नगद राशि भी देने का काम शुरू होने जा रहा है। ओलंपिक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago