उत्तराखंड:- थराली के लोल्टी गांव में खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में आस-पास के छह गांवों की महिलाओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को भारी बारिश होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करने के लिए दुकान पर डटी रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग-ग्वालदम के लोल्टी में स्थित इस दुकान की शनिवार को शुरुआत हुई थी।
आक्रोशित महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं के साथ बातचीत शुरू की। बाद में जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने बताया कि लोल्टी में खुली दुकान नियमों के तहत खुली है। ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है। फिलहाल उनके द्वारा दुकान के अनुज्ञापी को मामले के समाधान न होने तक दुकान न खोलने के लिए आदेश दिया गया है। मौके पर थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…