देहरादून:- देहरादून आईएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उत्तराखंड महिला आयोग ने पुलिस को गहन जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजकीय बालिका निकेतन पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, पीड़िता की काउंसलिंग किए जाने के साथ ही उसके परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से एक टीम गठित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा, पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चिन्हित सभी आरोपियों की पहचान पीड़िता से फोटो के माध्यम से कराई।
पीड़िता के बयान के आधार पर पता चला है कि किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है। जिसके माता-पिता नहीं हैं। बता दें कि 13 अगस्त की रात आईएसबीटी में तैनात गार्ड की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बदहवास हालत में मिली किशोरी को मौके से रेस्क्यू किया। कमेटी की ओर से की गई किशोरी की काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। जिस पर कमेटी ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो बस एक देहरादून और दूसरी ऋषिकेश से अपने कब्जे में ली है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…