उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े दून भाजपा महानगर के कार्यकर्ता

केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रिज मैदान में हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर के अंतर्गत आने वाली धर्मपुर ,राजपुर ,रायपुर ,मसूरी ,डोईवाला, सहसपुर एवं कैंट विधानसभाओं में 14 जगह स्क्रीन लगाकर डिजिटल माध्यम से भागीदारी की।

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने महानगर कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें  मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने का गौरव है मोदी सरकार ने न सिर्फ अपनी विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया है बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया है किसानों, गरीबों, कर्मचारियों,व्यापारियों ,व्यवसायियों, छात्रों ,शिक्षकों ,दलितों , शोषितों , वंचितों सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में सुरक्षित की है। प्रधानमंत्री का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तथा सब का प्रयास मंत्र देश को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि केंद्र के यह 8 साल आने वाले नए भारत के लिए नीव का पत्थर साबित होंगे जहां हर एक को न्याय, विकास में भागीदारी और स्वयं को समर्थ करने का अवसर होगा। सीताराम भट्ट ने प्रधानमंत्री एवं उनकी टीम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। महानगर में होने वाले कार्यक्रमों में महानगर में निवास करने वाले पदाधिकारियों, सभी जनप्रतिनिधियों,मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं,महानगर पदाधिकारियों,मंडलों एवं बूथों के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago