उत्तराखण्ड

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता पहुंचाए आमजन तक-मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर : आज अपने दो दिवसीय सोमेश्वर विधानसभा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद की अपनी सोमेश्वर विधानसभा स्थित स्याहीदेवी मंडल की ग्रामसभा गोविंदपुर पहुंची जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।वहीं इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की,साथ ही सभी से आगामी चुनावों की तैयारी करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।साथ ही कहा कि इस विधानसभा में आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के लिए सभी मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है ,ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हमारा राज्य भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ,जिलामंत्री कन्नू शाह ,महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद, दीप भगत , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ,जिलामंत्री वंदना आर्या ,मण्डल अध्यक्ष सोमेश्वर(युवा मोर्चा) शंकर बिष्ट , अशोक जलाल ,जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश बिष्ट ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा ,कोषाध्यक्ष कृष्णा भंडारी , धर्मेंद्र बिष्ट ,पुष्पा भंडारी , लता पंत , महेश नयाल ,शखडग सिंह ,कृपाल नयाल, दिवान कार्की ,जिला संयोजक सोशल मीडिया कृपाल बिष्ट , सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री ,सभी मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी के साथ ही पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago