उत्तराखंड:- प्रदेश भाजपा कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को प्रदेशस्तरीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय कमेटी के सदस्य व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यशाला सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। कार्यशाला में इस कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर चर्चा होगी। साथ ही आने वाले दिनों में किस तरह कार्यकर्ताओं को मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच इसकी सही जानकारी साझा करनी है, उसके संबंध में कार्ययोजना भी बताई जाएगी।
मकसद स्पष्ट है कि वक्फ कानून को लेकर फैलाए जा रहे विपक्षी झूठ और भ्रम को हमे रोकना है ताकि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए उठाए इस ऐतिहासिक कदम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी सह प्रभारी समेत अल्पसंख्यक मोर्चों के पदाधिकारी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…