उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में मनाया जा रहा वर्ल्ड एंटीबायोटिक जन जागरुकता सप्ताह

 ऋषिकेश:  एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश की ओर से शनिवार को आस्थापथ पर जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में संस्थान के विभिन्न विभागों के फेकल्टी सदस्यों सहित हेल्थकेयर वर्करों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन व नर्सिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे  वर्ल्ड एंटीबायोटिक जनजागरुकता सप्ताह ’वॉव 2022’ के दूसरे दिन वॉकथॉन रैली आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित रैली को एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जन जागरुकता रैली

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग रोकने के लिए आम जनमानस को विशेषतौर से जागरुक होने की आवश्यकता है। उन्होंने रैली के प्रतिभागियों से आह्वान किया कि इस अभियान की सफलता के लिए जन-जागरुकता के कार्यक्रमों को सघन स्तर पर किया जाए और लोगों को एंटीबायोटिक के प्रतिरोध के बारे में विस्तार से समझाया जाए।

वॉकथॉन रैली एम्स के गेट नंबर-एक से शुरू होकर आस्थापथ से होते हुए आवास-विकास कॉलोनी पहुंची और वापस एम्स परिसर में संपन्न हुई।   रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा एंटीबायोटिक के प्रतिरोध को कम करने के लिए विभिन्न बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियों से आम लोगों को इसके प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया।

इस दौरान मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक व कार्यक्रम के आयोजन सचिव डा. पीके पंडा, डीएमएस डॉक्टर अमित त्यागी, नर्सिंग फेकल्टी डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अम्बर प्रसाद, डॉ. विश्वजीत, डॉ. वेंकेटेश पाई, डॉ. राखी मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के एसआर, जेआर, नर्सिंग ऑफिसर और बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago