उत्तराखंड:- उत्तराखंड की महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में महिला होमगार्ड की भर्ती आगामी 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग को राज्य के 10 जिलों में 320 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती करने की इजाजत दे दी है जिसके लिए 3 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती होने के बाद उत्तराखंड के 10 जिलों में 10 प्लाटून कमांडर भी नियुक्त किए जाएंगे।
उत्तराखंड महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया मैं अब लिखित परीक्षा अनिवार्य नहीं है आपको बता दें कि होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली में बदलाव किए गए हैं जिसके तहत जहां पहले लिखित परीक्षा होना अनिवार्य था तो वहीं अब भर्ती परीक्षा में पूर्ण तरह से तय नंबरों के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती कुल 60 मेंबर के लिए आकलन किया जाएगा।
उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में पहले शैक्षिक योग्यता में आठवीं पास होना अनिवार्य था लेकिन अब इसे बढ़ाकर दसवीं कर दिया गया है। इसके अलावा विभाग में जो कमियां हैं उनको दूर करने की कोशिश की जा रही है। होमगार्ड विभाग को सशक्त और पहले से ज्यादा सक्रिय बनाने के तहत भर्ती प्रक्रिया की नियमावली में बदलाव किए गए हैं।
भर्ती शेड्यूल
दो चरणों में होगी भर्ती
उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल ने बताया की महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। दोनो चरणों के लिए विज्ञापन 3 अगस्त को एक साथ ही प्रकाशित किए जायेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…