उत्तराखण्ड

विकासनगर में यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान पर, लोगों में दहशत

देहरादून :-  देहरादून के  विकासनगर में यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है। बहादुरगढ़ और कुंजाग्रांट में एक-एक कच्चे मकान धाराशायी हो गए। वहीं त्यूणी क्षेत्र के एक स्कूल में पानी के साथ बहकर आया मलबा घुसने से सारा सामान नष्ट हो गया। ढकरानी, ढालीपुर व कुल्हाल जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान हैं।

पछवादून में हो रही लगातार बारिश से सेलाकुई से लेकर सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर, शिमला बाईपास आदि क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सेलाकुई के खैरी क्षेत्र के कृष्णा नगर, हरिपुर, जमनपुर आदि इलाकोंं में कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।  ऐसी ही स्थिति विकासनगर के दिनकर विहार, रसूलपुर आदि क्षेत्रों में देखने में आ रही है। भारी बारिश से खेत खलिहानों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश का असर जन जीवन पर व्यापक स्तर पर पड़ा है। आम दिनों में भीड़ से भरे रहने वाले बाजार दो दिनों से वीरान पड़े हुए हैं।

क्षेत्र के ग्राम खरोड़ा स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में बारिश के पानी के साथ बहकर आया मलबा घुस जाने से विद्यालय में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। देर रात आया भारी मलबा विद्यालय की छत पर लगे टिनशेड को तोड़कर कमरों में आ गया, जिससे वहां रखे सभी दस्तावेज व अन्य सामान मलबे के ढेर में दब गए। ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, नरेंद्र राणा, महिपाल राणा ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

टोंस नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बाजार में हडकंप मच गया। पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर इकटठा हो गए। लोगों ने नदी के किनारे स्थित बाजार की दुकानों, होटलों व अन्य भवनों से सामान निकालकर उन्हें खाली करना शुरू कर दिया है। पानी बढ़ने से पैदा हुई परिस्थितियों से त्यूणी में अफरा-तफरी का वातावरण बना हुआ है।

विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुरगढ़ निवासी अतर सिंह व ग्राम कुंजाग्रांट निवासी शहजाद के कच्चे मकान बारिश के कारण धराशायी हो गए। गनीमत यह रही कि मकानों के गिरने से पहले उनमें रहने वाले परिवार बाहर निकल आए थे। मकान गिरने के कारण उनके भीतर रखा सारा सामान खराब हो गया। राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके नुकसान का आकलन कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago