उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) देहरादून, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक राज्यभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में, इसके अलावा तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते एक बार्डर रोड समेत 46 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक मार्ग उत्तरकाशी जिले में 11 बंद है। पिथौरागढ़ जिले में मिलम- मुनस्यारी बार्डर रोड समेत नौ मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा तीन, चमोली आठ, देहरादून में पांच सड़क बंद है। इसके अलावा बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग में दो- दो मार्ग बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार जिले की स्थिति ठीक है, यहां पर कोई भी रास्ता बंद नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…