देहरादून:- उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते जन-जीवन यातायात भी अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी दून में हल्की बारिश के साथ आसमान में काले बादल लगे हुए है। आज राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा की रफ्तार पर धीमी पड़ गई है। लगातार हादसे की खबरें भी सामने आ रही है, जिस कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है। प्रशासन द्वारा भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम में भी पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…