उत्तराखंड:- प्रदेश के पांच जिलों में आज (शुक्रवार) झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। करीब दो महीने तक प्रचंड गर्मी से परेशान दूनवासियों ने बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जिसके चलते दून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।
बारिश के चलते रात के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने रात के समय एसी-कूलर बंद किए। दूनवासियों का कहना है पहले ऐसे ही हुआ करता था। दिन की हल्की बारिश का असर रात के तापमान पर पड़ता था। राजपुर रोड स्थित अर्जुन रावत ने बताया, बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद एसी बंद कर दिया गया। जबकि देर रात को कूलर भी बंद कर दिए गए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…