उत्तराखंड:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भगवान बदरीश के धाम बदरीनाथ धाम में योग की धारा बही। यहां आइटीबीपी के जवानों ने योग किया। इस दौरान धाम में दर्शन करने आए तीर्थयात्रियों ने भी योग किया। आज पूरे देश के साथ उत्तराखंड भी योगमय हो गया है। राज्यभर में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी देहरादून की ओर से परेड ग्राउंड में योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास के साथ अधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
पौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांसी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने योग किया। देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठन से जुड़े लोग व छात्र छात्राएं यहां पहुंचे। आचार्य विपिन जोशी ने योग के विभिन्न आसान व प्राणायाम करवाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
केदारनाथ धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्री, स्थानीय, व्यापारी व तीर्थ पुरोहित ने योग किया। रुड़की में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 526 सैनिक सैन्य अधिकारियों और उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…