उत्तराखंड:- पहली बार आदि कैलाश से योग दिवस का आगाज किया जाएगा। पार्वती सरोवर के किनारे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयुष विभाग योग दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुट गया है। पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।
पहले योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हल्द्वानी में रखा गया था। अब इसे बदल कर आदि कैलाश में पार्वती सरोवर किनारे किया जाएगा। चारों ओर हिमाच्छादित पहाड़ियों में मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य लोग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। सचिव आयुश डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में मनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में भी योग पर कार्यक्रम होंगे। आदि कैलाश से मुख्यमंत्री योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…