उत्तराखण्ड

दो समुदाय के युवक-युवती कोर्ट मैरिज करने पहुंचे, जमकर हुआ बवाल

देहरादून: अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने पहुंचे तो बवाल हो गया। युवती के परिजनों ने कोर्ट में आपत्ति लगा दी। प्रेमी युगल बाहर निकला तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए गए। दोपहर से शाम तक कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 30 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। तब तक प्रेमी युगल पुलिस की सुरक्षा में रहेगा। पुलिस के अनुसार, माजरा निवासी समुदाय विशेष की युवती के परिजनों ने एक महीने पहले पटेलनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस ने युवती और उसके साथ एक युवक को थाने बुला लिया। पता चला कि दोनों प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें भेज दिया गया।

इस बीच प्रेमी युगल ने एसडीएम कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने का प्रार्थनापत्र दे दिया। दोनों ने कहा था कि वे शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे। कोर्ट ने शादी के लिए 23 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की थी। शुक्रवार को प्रेमी युगल शादी करने एसडीएम कोर्ट पहुंचा। तभी पता चला कि युवती के परिजनों ने वहां आपत्ति दाखिल कर दी है। ऐसे में कोर्ट ने मामले के निस्तारण के लिए 30 दिसंबर की तारीख दे दी। एसडीएम सदर कोर्ट से प्रेमी युगल बाहर निकला तो युवती पक्ष के लोग हंगामा करने लगे।

कुछ देर बाद वहां दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए। दोनों समुदायों के लोगों में बहस हो गई। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक आ गई। सूचना पर वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं माना। इस बीच एक युवक से दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

दोनों पक्षों के हंगामे के बीच प्रेमी युगल भी फंसा था। ऐसे में पुलिस ने उसे सुरक्षा घेरे में ले लिया और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला। कुछ देर बाद सीओ सदर की गाड़ी में बैठाकर दोनों को घर पहुंचाया गया।  हंगामे को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ लोग देर शाम तक कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे। आशंका थी कि कोई बाहर भी उनके साथ मारपीट कर सकता है। ऐसे में देर रात तक वहां पुलिस फोर्स तैनात रही। हालांकि, रात करीब आठ बजे कोर्ट परिसर खाली हो गया था।

शादी को लेकर दोनों पक्षों ने हंगामा किया था। लिहाजा कोर्ट के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई थी। युगल को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
सरिता डोबाल, एसपी सिटी  

हंगामा करने वालों को वकीलों ने समझाया और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वकीलों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

अनिल शर्मा, सचिव बार एसोसिएशन 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago