देश-विदेश

अटारी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, पाकिस्तान जाने वाले लोगों की लगी कतारें

अमृतसर:-  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने जाने वाले सड़क मार्ग अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया है। अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट(आईसीपी) के बाद होने और पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद करने के बाद आज अटारी सीमा से पाकिस्तान जाने के लिए लोगों का क्रम शुरू हो गया है। अटारी सड़क मार्ग बंद होने का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान व भारत आने जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थों पर पड़ेगा, वहीं अफगानिस्तान से होने वाले व्यापार पर भी इसका असर पड़ेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से रिश्ते खराब चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच साल 2019 से व्यापार बंद है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे वाली लिस्ट से हटा दिया था। नतीजन, पाकिस्तान से आयात होने वाली चीजों पर वसूली जाने वाली कस्टम ड्यूटी 200 प्रतिशत तक बढ़ गई। सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से आयात लगभग खत्म कर दिया था। आइसीपी अटारी भारत का पहला जमीनी पोर्ट है। यह पाकिस्तान के साथ व्यापार का एकमात्र सड़क मार्ग है।

आइसीपी 120 एकड़ में फैला हुआ है और सीधे नेशनल हाईवे-1 से जुड़ा है। यह अफगानिस्तान से आने वाले माल के लिए भी एक अहम मार्ग है। इसके अलावा जानकारी है कि अटॉरी बॉर्डर पर होनेवाली रिट्रीट सेरेमनी होगी लेकिन लोगों के लिए इसे बंद कर दिया गया है। यहां पर केवल झंडा फहराया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago