उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लिया बड़ा फैसला , 25 विषय विशेषज्ञों को पैनल से हटाया

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रश्नपत्र में प्रश्नों की गलतियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने अपने पैनल से 25 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है। साथ ही देशभर से 1000 नए विषय विशेषज्ञ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

दरअसल, पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कई भर्तियों में प्रश्नों के गलत जवाब या प्रश्न की त्रुटियों की वजह से आयोग को असहज होना पड़ा था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विवि के आयोग से जुड़े 25 विषय विशेषज्ञों को मानकों के अनुरूप काम न करने का दोषी पाया है।

इसलिए उन्हें स्थायी तौर पर पैनल से हटा दिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे पीसीएस, लोवर पीसीएस, स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए विषय विशेषज्ञों के उच्च मानदंड को बनाए रखा जाए।
इसके लिए देश के श्रेष्ठ संस्थानों से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को ही पैनल में शामिल किया जाए। इसके लिए आयोग की ओर से देश के नामी विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

इसी कड़ी में आयोग के पास 100 विषय विशेषज्ञों की सिफारिश आई है और करीब 350 के बायोडाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने पैनल का विस्तार करते हुए इसमें 1000 विषय विशेषज्ञों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago