उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य में अनाथ युवक युवतियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

अब उत्तराखंड में अनाथालयों में रह रहे हजारों अनाथों को आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये शीघ्र ही बाल विकास विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ सचिव स्तरीय बैठक करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम के तहत विभागीय उच्चाधिकारी जनपद से ब्लॉक स्तर तक अस्पतालों में जाकर मरीजों से स्वास्थ्य संवाद करेंगे, इसके साथ ही आगामी जुलाई माह में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राज्यभर के अनाथालयों में रह रहे हजारों अनाथ युवक युवतियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में विभिन्न अनाथालयों में हजारों की संख्या में अनाथ बच्चे एवं युवा रह रहें जिन्हें आयुष्मान योजना का लाभ दिया जायेगा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बाल विकास विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ शीघ्र सचिव स्तरीय बैठक करने के निर्देश दिये ताकि अनाथों को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। बैठक में डॉ. रावत ने अधिकारियों को स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत विभागीय अधिकारी जिला चिकित्सालयों से लेकर ब्लॉक स्तर के चिकित्सालयों का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लेंगे जिसके उपरांत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी जुलाई माह में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी लोगों के साथ मंथन किया जायेगा।
चिंतन शिविर में प्राप्त सुझावों को अमल में लाया जाएगा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, चेयरमैन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण डी. के. कोटिया, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, कुलपति उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रो0 हेमचन्द्र, अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मीतू शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago