अपराध

एक साल बाद भी अंकिता को नहीं मिला न्याय:आज भी न्याय की आस में भटक रहे है अंकिता के परिजन,नहीं सूखे माता-पिता के आंसू,कौन था वीआईपी ?

अंकित भंडारी हत्याकांड को आज 1 साल पूरा हो चुका है 18 सितंबर 2022 को ही उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी की बेरहमी से हत्या की गई थी। 1 साल बीत जाने के बाद भी अंकित भंडारी के परिजनों को न्याय नहीं मिला आज भी उसके माता-पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं अंकित भंडारी के माता-पिता को जब अंकिता की याद आती है तो उनकी आंखें नम हो जाती है वह उस दिन को याद करके रोने लगते हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार अंकित भंडारी को न्याय क्यों नहीं मिल पाया क्यों साल भर बाद भी अंकित के माता-पिता न्याय के लिए भटक रहे हैं हालांकि इस मामले पर सरकार के आदेश पर फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई हुई है पुलिस ने चार्ज सीट में 97 गबाह बनाए हैं इनमें से अब तक 19 का गबाहो की कोर्ट में गवाही हो चुकी है लेकिन अभी अंकिता के परिजनों को न्याय की दरकार है।

कौन था वीआईपी आज भी सवाल ?

18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की वंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी हत्या के बाद मामले को खूब दबाने की कोशिश भी की गई लेकिन मामला खुलने के बाद पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया था पुलकित आर्य भाजपा के नेता विनोद आर्य का बेटा है इसलिए इस मामले को राजनीतिक तौर पर दबाने की कोशिश की जा रही थी वही मामला शुरुआत में राजस्व पुलिस के हाथ में था जिसको शुरू से खूब दबाने की कोशिश की गई लेकिन जैसे ही मामला रेगुलर पुलिस के हाथ में आया उसके तुरंत बाद पुलकित आर्य और उसके दोनों साथियों सौरभ और अंकित की गिरफ्तारी कर ली गई थी वहीं इस मामले में किसी बड़े वीआईपी का नाम भी सामने आता रहा लेकिन आज तक उस नाम का खुलासा नहीं हो पाया।

श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम – सीएम

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद के डोभ श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। अपने जन्म दिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर इस बार का एलान करते किया था कि सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम दिवंगत अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हम बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। वही अंकित भंडारी के पिता ने कहा कि इसके लिए सरकार से मांग की थी की डोभ श्रीकोर्ट में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकित के नाम पर रखा जाए।

कांग्रेस ने साधा निशाना

मामले पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार वीआईपी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है, ना ही दिवंगत अंकित भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दी गई है। सिर्फ स्कूल कॉलेजों का नाम बदल कर वाह वाही लूट कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। कांग्रेस का साफ आरोप है कि सरकार अंकित भंडारी मामले में गंभीरता से काम नहीं कर रही है इसलिए आज तक वीआईपी का नाम नहीं पता लग पाया वही जो आरोपी हैं उनको सजा तक नहीं मिल पाई कांग्रेस ने कहा कि जब तक अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह इसी तरह से आंदोलन करते रहेंगे इसलिए अंकित भंडारी की बरसी पर पूरे प्रदेश भर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की गई है

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago